Home डेली न्यूज़ न्यू ईयर 2026 के सेलिब्रेशन को तैयार शिल्पलोक खजुराहो

न्यू ईयर 2026 के सेलिब्रेशन को तैयार शिल्पलोक खजुराहो

192
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी तथा धरती के शिल्पलोक खजुराहो में न्यू ईयर 2026 का जश्न मनाने को लेकर जमकर उत्साह रहता है। यहां हर साल नया वर्ष मनाने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं,जिनके सेलिब्रेशन को लेकर यहाँ के सितारा तथा बजट क्लास के होटलों और रेस्टोरेंटों में एक सप्ताह पहले से ही जश्न मनाने के लिए आयोजन की तैयारी शुरू हो जाती हैं। यह क्रम वर्षों से चला आ रहा है खजुराहो में नया वर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में देशी पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटक भी पहले से ही आ जाते हैं, जिनके लिए पर्यटन व्यवसायी भी बड़े पैमाने इंतजाम करते हैं। खजुराहो में स्टार रेटिंग होटलों से लेकर स्थानीय बजट स्तर के होटलों और रेस्टोरेंट में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के आयोजन किये जाते हैं। होटलों और रेस्तराँ को आकर्षक तेज लाइटिंग रंगबिरंगी जगमगाहट से सराबोर के बीच डी. जे. डाँस, आर्केस्ट्रा, लाइव बैंड,लाइव म्यूजिक, गाला डिनर, लिक्युड ड्रिंक्स, डाँस कंपटीशन, शानदार आतिशबाजी और अनेक तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें पर्यटक देर रात तक जमकर धमाल मचाते हैं। नए वर्ष की 1 तारीख को खजुराहो का पर्यटन व्यवसाय भी बढ़ जाता है, खजुराहो में नए वर्ष के सेलिब्रेशन को लेकर एक माह पूर्व से बुकिंग होना शुरू हो जाती है साथ ही सैलानी भी तीन-चार दिन पूर्व से भी यहां आना शुरू हो जाते हैं। विदेशी पर्यटक तो आने भी लगे हैं खजुराहो में पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों के आने की संख्या भी बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए होटलों तथा रेस्टोरेंटों के संचालकों में सेलिब्रेशन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस कारण लगभग होटल्स और रेस्टोरेंटों पर पर्यटकों को लुभावने पैकेज ऑफर किये गए हैं।खजुराहो में देशी पर्यटकों की भारी भीड़ जुटती है, जिसके लिए पुलिस के साथ प्रशासन भी पहले से तैयारी कर लेता है। पुलिस विभाग जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लेता है तो वहीं नगरीय प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग के साथ लाऊड स्पीकर और मोबाइल वैन से प्रमुख मार्गों की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।खजुराहो के आस-पास कई पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट हैं, जिनमें नवनिर्मित कुटने डेम, पांडव फॉल, रनेह फॉल, बेनीगंज बांध, केन घडिय़ाल सहित केन नदी के किनारों के मनोरम स्थल प्रमुखता से हैं, इन स्थलों पर भीड़ जुटने की संभावना प्रबल रहती है।मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग का कुटने डेम स्थित कुटने आइलैंड पिछले कई वर्षों से आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है जिसकी ऑनलाइन बुकिंग पहले से ही फुल हो जाती है, यहाँ पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमडऩे की संभावना व्यक्त की गई है। पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के साथ ट्रैफिक पुलिस ने पर्यटकों की भीड़ के साथ वाहनों को नियंत्रित करने के लिए मेला ग्राउंड, राजनगर मार्ग, बमीठा मार्ग के साथ जैन मंदिर मार्ग पर पार्किंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जाती है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here