Home डेली न्यूज़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में मतदान संपन्न

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में मतदान संपन्न

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया है। मतदान में कुल 934 मतदाताओं में से 859 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के परिणाम आज शनिवार को सामने आएंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। विकलांग एवं वृद्ध अधिवक्ताओं के लिए पुराने संघ कार्यालय में विशेष व्यवस्था थी, जबकि अन्य नवीन कार्यालय में वोट डाले। चुनाव अधिकारी रवि पांडेय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन पत्र और वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य था। मतदान केंद्र से 50 फीट और बैनर-पोस्टर से 500 मीटर दूरी बनाए रखने के निर्देश थे। पुलिस बल तैनात रहा। अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, शिवप्रताप सिंह चौहान (रिशु), रामनारायण कुशवाहा, राकेश कुमार दीक्षित, नरेंद्र कुमार खरे, मनोज कुमार व्यास, विनोद कुमार दीक्षित उर्फ गुड्डू वकील ने दावेदारी की है। उल्लेखनीय है कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह और न्यायाधीश अरविंद सिंह गुर्जर की निगरानी में यह चुनाव संपन्न हुआ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here