छतरपुर। ठंड धीरे धीर अपना असर रात्रि समय में तीव्र दिखा रही इस से सामान्य जन परेशान होने लगा । जिला विधिक साक्षरता शिविर के दौरान इसी तरह जिला जेल में बंदी बृद्ध ने ठंड से बचाव के लिए उम्मीद भरी मानवीय आधार पर कपडो की मांग जेलर से डरते हुए की बताया कि मेरे पास जो पहन रखे कपडे है वही एक जोडी कपडा है जिसे धोकर पहना होता है। ऐसी हालत में ठंड से बचाव का हमारे पास कोई उपाय नही है ।आपकी कृपा से एक कुर्ता.लुंगी.स्वेटर नारगी कलर का मिल जाए तो मुझ गरीब पर वङी कृपा होगी। जेलर ने उक्त मांग को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश विष्णु प्रसाद सोलंकी जो को अवगत किया। वृद्ध को मानवीय आधार पर सर्दी से राहत के लिए जिला विधिक सहायता अधिकारी डा वीरेन्द्र कुमार चढार वरिष्ठ समाज सेवी चरण पादुक सेवा समिति सचिव शंकर लाल सोनी दिलीप सिह जेलर कक्ष मे बंदी वृद्ध को कुर्ता.लुंगी स्वेटर इनर.टोपा सौपा गया।जिससे जेल में बंद कैदी को ठंड से राहत मिलेगी।










