Home डेली न्यूज़ 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला

20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीरा से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम पीरा निवासी केसर अहिरवार के माता-पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। गुरूवार को युवती के माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुत्री को जल्द ढूंढऩे की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार केसर अहिरवार की मां नुन्नू अहिरवार पति गणेशा अहिरवार ने 2 दिसंबर 2025 को गुलगंज थाने में बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 दिसंबर को केसर अहिरवार घर से यह कहकर निकली थी कि वह बाजार जा रही है, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। मां का आरोप है कि गांव में ही रहने वाला गणेश अहिरवार उम्र करीब 22 वर्ष उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने गुलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक युवती का पता नहीं लगा सकी है।पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत करते हुए अपनी बेटी को सकुशल घर वापस लाने की मांग की है। उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here