Home डेली न्यूज़ 68वीं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

68वीं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 68वीं सागर संभागीय रोलबॉल, रोलर स्केटिंग बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन डीपीसी स्कूल छतरपुर में मंगलवार को संपन्न हुई।प्रतियोगिता में संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दमोह जिले के अंडर 11, 14 एवं 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने कौशल, हुनर का अदभुत प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में क्वालिफाई किया। इसी प्रतियोगिता में सीएम राइस नौगांव के छात्र अर्जुन रावत ने अंडर 17 आयु वर्ग में 02 स्पर्धा 200 एवं 500 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित होगी जिसमे सागर संभाग की तरफ से अर्जुन रावत भाग लेंगे। अर्जुन रावत की इस सफलता पर स्कूल स्टाफ ने बधाई दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here