Home डेली न्यूज़ पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन, लगाई न्याय की गुहार

पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन, लगाई न्याय की गुहार

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम सेवार थाना बमनौरा में विगत 12 नवंबर की रात लगभग 10 बजे आवेदक नरेन्द्र विश्वकर्मा व उनकी परिवारजनों पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आवेदिका चंदाबाई पत्नि प्रेमलाल के अनुसार उसका पुत्र घर लौट रहा था तभी बिहारीजू मंदिर के पास भजन कार्यक्रम चल रहा था, जहाँ थोड़ी देर रुकने पर आरोपी कमलेश विश्वकर्मा लाठी लेकर पहुंचा और धमकी देने लगा। पीडि़त परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन देते हुए आरोपियों पर कार्रवाही की मांग की है।आवेदिका चंदाबाई ने आवेदन में बताया कि नरेन्द्र के घर लौटते समय रास्ते में गोविन्ददास उर्फ मठू, कमलेश, वीरेन्द्र और विनोद विश्वकर्मा लाठियों और कुल्हाड़ी सहित घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर नरेन्द्र पर हमला कर दिया। इसी दौरान वीरेन्द्र द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया गया, जिससे नरेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए।शोर सुनकर गांव के अर्जुन लोधी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना होते देखी। अर्जुन ने नरेन्द्र की मां चन्दाबाई को बुलाया, जो मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने लगीं। इसी दौरान आरोपियों ने चन्दा बाई पर भी लाठियों से हमला किया, जिससे वह भी नीचे गिरकर घायल हो गईं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चलता रहा। सोमवार को पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाही कर न्याय की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here