पन्ना के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम कीरतपुर निवासी सदानंद गौतम के भाई रामबाबू गौतम विगत कई वर्षों से भाजपा सरकार होने के कारण राजनीतिक रसूख के चलते खनन माफिया बने हुए हैं, इनके कई ट्रैक्टर एवं ट्रक प्रतिदिन अवैध खनन करते हैं, तथा ग्रामीणों की कृषि भूमि से रंगदारी से अपने वाहन निकालते हैं, विरोध करने पर मारपीट की धमकी देते है, पुलिस और प्रशासन की मदद लेते हैं, इस संबंध में जब इमलिया ग्राम के निवासियों ने थाना प्रभारी को उनकी जमीनों से फसलों का नुकसान कर ट्रैक्टर निकालने की शिकायत थाना में की तब थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत ने खनन माफिया को बुलाकर कहा कि किसानों की जमीन से अवैध खनन के ट्रैक्टर मत निकालो, इस पर खनन माफिया थाना प्रभारी पर ही चिल्लाने अपशब्द कहने लगा, तब थाना प्रभारी ने उसको समझा दिया कि अब ट्रैक्टर निकलेंगे तो हम कार्रवाई करेंगे, इसी कार्यवाही के विरोध में खनन माफिया रामबाबू गौतम ने अपनी पंचायत के ग्रामीणों को बहला फुसला कर थाना का घेराव करने पहुंच गए, थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में उन्हें समझा दिया कि अब अवैध खनन का काम किसी की जमीन में से नहीं होगा, तब थाना प्रभारी पर दबाव बनाने के लिए राजनीतिक रसूख का उपयोग कर झूठा आवेदन पुलिस अधीक्षक को दिया एवं पत्रकार वार्ता की गई है, ग्रामीणों ने अपनी शिकायत का आवेदन पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत किया है जिसमें खनन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा गया है, तथा थाना प्रभारी द्वारा की गई कार्रवाई को सही बताया गया है, थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत जब से थाना धरमपुर में पदस्थ हुए हैं, उनके कामों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है तथा वो निष्पक्ष कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।









