Home डेली न्यूज़ डेढ़ साल पहले हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा


डेढ़ साल पहले हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। एक व्यक्ति ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर सिटी कोतवाली पुलिस पर चोरी के मामले में कार्रवाई न करने और प्रकरण में खात्मा लगाने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। पीडि़त ने चोरी गए सामान की बरामदगी और चोरों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
रमजानी पुत्र मोहम्मद खान निवासी ताज कॉलोनी छतरपुर ने बताया कि 14 फरवरी 2024 को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गढ़ीमलहरा शादी समारोह में गया था। घर के सभी कमरों और मुख्य द्वार पर ताला लगा था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह वापस लौटे, तो देखा कि कमरों के ताले टूटे थे और अलमारी का ताला तोड़कर सामान बिखरा पड़ा था। रमजानी के मुताबिक उसके घर से 86 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना में रुचि नहीं दिखाई। चोर अभी तक नहीं पकड़े गए हैं और कोतवाली पुलिस पुलिस मामले में न्यायालय के माध्यम से खात्मा लगाने की कोशिश कर रही है। रमजानी ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि सिटी कोतवाली पुलिस को मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here