Home डेली न्यूज़ नगर पालिका में सफाई कर्मियों का धरना

नगर पालिका में सफाई कर्मियों का धरना

76
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने एरियस और समय पर वेतन न मिलने को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिसर में बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि महीनों से न तो वेतन मिल रहा है और न ही एरियर्स का भुगतान किया जा रहा है, जिससे परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।धरने पर बैठीं सफाई कर्मी वंदना नाहर ने कहा कि “सभी जगह एरियर्स दे दिए गए हैं, लेकिन हमारा भुगतान अभी तक नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि 1 तारीख को डाल दिया है, लेकिन किसके खाते में गया कोई बताने को तैयार नहीं है। अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम काम बंद करने पर मजबूर होंगे। इसी तरह ज्योति बाल्मीक ने बताया कि डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला है और एरियर भी लंबित है। रोजाना हाजिरी में 40 रुपए खर्च हो रहे हैं। कई बार पूछने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो हम लोग काम बंद कर देंगे।इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में ऑनलाइन फेस आईडी उपस्थिति प्रणाली लागू होने के कारण तकनीकी विलंब हो रहा है। जिन कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर के बाद हुआ है, उनका सत्यापन चल रहा है, जिसके चलते भुगतान में देरी हुई। जिनका रजिस्ट्रेशन पहले हो चुका है, उनकी वेतन आज ही डाली जा रही है।उन्होंने आगे बताया कि एरियर्स को लेकर बजट की सीमित उपलब्धता के कारण तीन किश्तों में भुगतान की योजना बनाई गई है, जिसकी पहली किस्त एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी। सफाईकर्मियों के इस विरोध ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और कर्मचारी समाधान की त्वरित मांग कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here