छतरपुर। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी आदित्य पटले, सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान माताओं को शपथ दिलाई गई कि वे अपने शिशुओं को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाएं। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत एसएनसीयू वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि एसएनसीयू में क्षमतावर्धन तथा आवश्यक उपकरणों की कमी को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि जिले के अधिक से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और एक उत्तम स्वास्थ्य वातावरण तैयार किया जा सके।










