Home डेली न्यूज़ यूनिटी मार्च में केंद्रीय मंत्री ने दिया एकता का संदेश

यूनिटी मार्च में केंद्रीय मंत्री ने दिया एकता का संदेश

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य यूनिट मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया। मार्च का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के संदेश को समाज तक पहुँचाना रहा।यूनिटी मार्च में लगभग चार सैकड़ा स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और पटेल के चित्र लिए हुए बच्चों में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। शिक्षक, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यूनिट मार्च की शुरुआत शहर की चौपाटी से हुई। इसके बाद गांधी चौक, बाजार बस स्टैंड और खड़े हनुमान जी मंदिर मार्ग से होते हुए पुन: चौपाटी पर पहुँचा, जहाँ इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में बच्चों ने एकता में शक्ति है और सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। समापन अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक धागे में पिरोकर भारत की एकता को मजबूत किया। आज का यह आयोजन नई पीढ़ी को उनके विचारों और देशहित की प्रेरणा से जोडऩे का प्रयास है। इस एकता मार्च ने पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए सरदार पटेल के योगदान को यादगार रूप से स्मरण कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here