छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुरा के रहने वाले एक युवक ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट और मोबाइल छीनने के आरोप लगाए हैं। पीडि़त कन्हैया कुशवाहा ने बताया कि परिवार का जानकी कुशवाहा, कुरे कुशवाहा, गणेशा कुशवाहा, सुट्टू कुशवाहा उसकी जमीन पर कब्जा किए हैं। 5 नवंबर को उक्त लोगों ने उसका रास्ता रोककर पहले मारपीट की और इसके बाद मोबाइल छीनकर भाग गए। कन्हैया के मुताबिक उसने गुलगंज थाने में शिकायत की थी लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है। कन्हैया ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।










