Home डेली न्यूज़ राशन की पर्ची बनवा रहे युवक पर कट्टे से हमला, सिर में...

राशन की पर्ची बनवा रहे युवक पर कट्टे से हमला, सिर में आई गंभीर चोट

110
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। पुलिस अनुभाग अंतर्गत भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब राशन की पर्ची बनवा रहे एक युवक पर कट्टे से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कुंवरपुरा कला निवासी 21 वर्षीय सुरेश पिता हलकन अहिरवार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी छोटी बहन के साथ ब्रजलाल लोधी की चक्की के पास सेल्समेन से राशन की पर्ची बनवा रहा था। तभी खेरी निवासी ऋषि राजा, अब्बू राजा और उनका एक रिश्तेदार वहां पहुंचे और रंजिशन गाली-गलौज करने लगे। जब सुरेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।घायल को तत्काल सीएचसी बड़ामलहरा ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीडि़त ने बताया कि यह हमला पुराने विवाद के चलते किया गया है। लगभग छह माह पहले हुई छेड़छाड़ की घटना में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिससे आरोपी रंजिश मानते हैं।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here