Home डेली न्यूज़ वल्र्ड कप जीतने के बाद आज छतरपुर आएंगीं क्रांति गौंड़

वल्र्ड कप जीतने के बाद आज छतरपुर आएंगीं क्रांति गौंड़

87
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वल्र्ड चैम्पियन खिलाड़ी क्रांति सिंह गौंड़ वल्र्ड कप विजय के बाद आज पहली बार अपने गृह जिले छतरपुर आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियाँ की गई हैं और उनके आगमन और स्वागत कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रांति सिंह गौड़ आज प्रात: 11:30 बजे विमान द्वारा खजुराहो पहुंचेगी। वहां से वे 12:45 बजे छतरपुर पहुँचेंगी, जहाँ कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बगौता शाखा एवं एसीसी सीमेंट कार्यालय में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कृष्णा यूनिवर्सिटी छतरपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। लगभग 2:20 बजे वे गुलगंज पहुँचेंगी, जहाँ चौपरिया सरकार मंदिर दर्शन के पश्चात शशिकांत अग्निहोत्री के फार्म हाउस में स्वागत किया जाएगा। बंधा तिगड्डा और टोल प्लाजा पर रजऊ राजा एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। करीब 3:10 बजे बड़ा मलहरा आगमन होगा, जहाँ कृष्णा ढाबा पर मनोज यादव, एसडीएम कार्यालय, किशन फर्नीचर समूह, हरशिल अग्रवाल और मोनू देवडिय़ा द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 4:20 बजे क्रांति सिंह गौड़ अपने गृह नगर घुवारा पहुँचेगी, जहाँ नगर पंचायत द्वारा तुलादान सहित भव्य स्वागत की तैयारियाँ हैं। इसके बाद वे सागर रोड स्थित अपने निवास वार्ड नंबर 09 में पहुंचेंगी, जहाँ क्षेत्रवासियों द्वारा हर्ष और सम्मान के साथ अभिनंदन किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here