Home डेली न्यूज़ दीपावली पर सीमा से लौटे जवानों का हुआ सम्मान, शहीदों की याद...

दीपावली पर सीमा से लौटे जवानों का हुआ सम्मान, शहीदों की याद में गूंजा सुंदरकांड

179
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दीपावली का पर्व इस बार छतरपुर के हनुमान टोरिया पर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यहां हर मंगलवार की तरह इस बार भी सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ, लेकिन यह आयोजन विशेष रूप से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों और शहीदों की स्मृति को समर्पित रहा।
आयोजनकर्ता राधेश्याम सोनी ने बताया कि दीपावली पर जब कुछ जवान अपने परिवारों से मिलने घर लौटे, तो उनके सम्मान में यह विशेष कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम भक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंच से वीर जवानों के सम्मान में भजन गूंजते रहे और पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। कार्यक्रम के दौरान सीमा से लौटे जवानों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। जवानों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। समापन में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और हनुमान आरती के साथ सभी ने देश की एकता और शहीदों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्र के गणमान्यजन मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here