
छतरपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी में एक घर में माह जुलाई में तथा दूसरे घर में माह अगस्त में चोरी संबंधी सूचना पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत पृथक-पृथक 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने श्री राम कॉलोनी के दोनों घरों में हुई चोरी में संलिप्त तीन आरोपी महेंद्र रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार निवासी श्री राम कॉलोनी सटई रोड छतरपुर, लखन रैकवार पिता बिहारी रैकवार निवासी श्री राम कॉलोनी सटई रोड छतरपुर, क्रेता आरोपी चंचल राजपूत निवासी पठापुर रोड छतरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों के पास से चोरी की गई सामग्री भी बरामद की गई थी। शेष आरोपी की तलाश की जा रही थी।थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की घटना के शेष फरार आरोपी शनिनाथ पिता छिद्दन नाथ निवासी अनगढ़ टोरिया छतरपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी में प्रयुक्त छड़ एवं चोरी किए गए पीतल के बर्तन बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपी शनिनाथ के विरुद्ध चोरी, मारपीट के 4 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मिकि चौबे, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, जयवेदी, वीरेन्द कुमार, उमेश तिवारी, आर. हरेन्द, सायबर सेल से प्रभारी उनि किशोर पटेल, किशोर, विजय, धर्मराज की भूमिका रही।








