Home डेली न्यूज़ बीच सड़क पर बुजुर्ग के साथ मारपीट, वीडियो वायरल


बीच सड़क पर बुजुर्ग के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिले के चंद्रनगर इलाके में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवकों श्रीराम दुबे और उसके भाई दिप्पू दुबे ने एक 60 वर्षीय भगवाधारी बुजुर्ग महेंद्र नायक की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल की टक्कर भैंसों से हो जाने के बाद आरोपियों ने अपना गुस्सा पूजा-पाठ कर लौट रहे बुजुर्ग महेंद्र नायक पर निकाल दिया। बुजुर्ग को बीच सड़क पर पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस अमानवीय कृत्य की तस्वीरें और वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं।
घटना के बाद आरोपी श्रीराम दुबे और दिप्पू दुबे, बुजुर्ग के खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने चंद्रनगर पुलिस चौकी पहुंच गए। अगर यह पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज न होती, तो निर्दोष बुजुर्ग पर ही कार्रवाई की आशंका थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here