Home डेली न्यूज़ योगा स्टार परिवार ने घुमक्कड़ बस्तियों में मनाई दीपावली

योगा स्टार परिवार ने घुमक्कड़ बस्तियों में मनाई दीपावली

183
0
Jeevan Ayurveda

सागर रोड स्थित छात्रावास के पीछे घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ बस्तियों में रहने वाले परिवारों के बीच योगा स्टार परिवार ने दीपावली का पर्व मनाया। योगा स्टार परिवार ने यहां रहने वाले परिवारों को मिठाई, पटाखे, साड़ियां और लक्ष्मी जी की फोटो भेंट की तथा उनके जीवन में उजाला लाने का प्रयास किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह भालचंद्र नातू के आह्वान पर योगा स्टार परिवार के सदस्यों ने दीपावली के मूल दिन जरूरतमंद गरीब बस्तियों में पहुंचकर परिवारों से मुलाकात की। योग स्टार परिवार के गिरजा पाटकर ने बताया कि ये परिवार ढोलक, मटके और चादर से बनी झोपड़ियों में रहते हैं तथा लगभग 35 वर्षों से यहीं बसे हैं। इन झोपड़ियों में न तो बिजली है और न ही कोई अन्य सुविधा। व्यापारियों ने उनके साथ दीपावली मनाई, मिठाई, पटाखे, साड़ियां और लक्ष्मी जी की फोटो भेंट की तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बस्ती वालों के भजन भी सुने और खुशियां साझा कीं। बस्तियों के निवासियों ने कहा कि उनके पास देने को कुछ नहीं था लेकिन योगा स्टार परिवार के आने से उन्हें बहुत कुछ मिला और उनके साथ दीपावली मनाना अच्छा लगा। इस अवसर पर भालचंद्र नातू ने कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि हम इनके बीच सक्रिय रहें। कार्यक्रम में योगा स्टार परिवार के समाजसेवी गिरजा पाटकर, मनीष गुप्ता, भोले संजय जैन, राजेंद्र पिपरसानिया, सेठ राजेंद्र राय, रज्जू, प्रदीप दुबे, राजेंद्र खरे, रज्जू, मनोज जैन उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here