Home डेली न्यूज़ नौगांव में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की धूम

नौगांव में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की धूम

123
0
Jeevan Ayurveda


नौगांव। बीती शाम नवरात्रि के उपलक्ष्य में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि चंद्रभान गौतम जिलाध्यक्ष भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम, थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे और नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय दौलत तिवारी रहे।
नगर के गायत्री पैलेस में गणेश वंदना, मां की आरती और राजस्थानी-बुंदेलखंडी गीतों पर गरबा नृत्य ने भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के दौरान सिंदूर आरती, देशभक्ति गीत और करवा चौथ से जुड़े गीतों पर गरबा नृत्य किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने कहा कि समिति लगातार 8 वर्षों से गरबा महोत्सव मना रही है और आने वाले समय में और भी अच्छे आयोजन होंगे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा, अंजलि सक्सेना, मीनू अग्रवाल सहित समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। यह उत्सव नवरात्रि की भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का प्रतीक बना।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here