ईशानगर। थाना क्षेत्र के पहाडग़ांव के शुक्रवार की दोपहर एक दुखद हादसे में अधेड़ किसान की मौत हो गई। बताया गया है कि किसान खेत में विद्युत मोटर पंप चला रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त पहाडग़ांव निवासी मोहन पुत्र बागी कुशवाहा उम्र 50 वर्ष विद्युत मोटर चला रहा था, इसी दौरान करंटे की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना शुरु की।










