Home डेली न्यूज़ गौमाता न्याय यात्रा के लिए समर्थन जुटाने छतरपुर पहुंचे कंप्यूटर बाबा

गौमाता न्याय यात्रा के लिए समर्थन जुटाने छतरपुर पहुंचे कंप्यूटर बाबा

95
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्यप्रदेश के चर्चित संत नामदेवदास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा ने गौमाता न्याय यात्रा निकालकर प्रदेश में गौवंश पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का ऐलान किया है। इसके लिए वे प्रदेश के हर जिले में जाकर समर्थन भी जुटा रहे हैं। गुरुवार को कंप्यूटर बाबा छतरपुर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी देकर लोगों से गौवंश की रक्षार्थ यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समय रहते गौमाता की रक्षा के लिए सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाली पीढ़ी गौमाता को प्रदर्शनी के चित्रों में देखेगी।
सुबह करीब 11 बजे छतरपुर पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने छत्रसाल चौक पर गौरक्षा दान पात्र रखकर लोगों से आग्रह किया वे यात्रा का समर्थन करें और गौवंश की रक्षा के लिए यात्रा में शामिल होकर आवाज उठाएं। उनके आग्रह पर मौके से गुजर रहे लोगों और स्थानीय दुकानदारों ने स्वेच्छा से दानपात्र में आर्थिक सहयोग दिया। कंप्यूटर बाबा ने बताया कि 7 अक्टूबर को होशंगाबाद से गौमाता न्याय यात्रा प्रारंभ होगी जो 14 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में सीएम आवास पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए भाजपा, कांग्रेस, विश्व हिन्दु परिषद, आरएसएस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी हमने आवाहन किया कि वे सभी गौमाता की रक्षा के लिए एकजुट होकर हमारा साथ दें। उन्होंने कहा कि गौरक्षा मेरा जीवन का संकल्प है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here