Home डेली न्यूज़ राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में -कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को मुख्यमंत्री...

राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में -कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को मुख्यमंत्री ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

119
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा टीकमगढ़ जिले से कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा तत्कालीन कलेक्टर अवधेश शर्मा को नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत सभी 6 संकेतक संतृप्त होने के फलस्वरूप संपूर्णता अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पूरे भारतवर्ष में आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम अंतर्गत कुल 500 ब्लॉकों का चयन किया गया है. जिसमें मध्यप्रदेश के 42 ब्लॉक भी शामिल है, इसमें टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ विकासखण्ड का भी चयन आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम में किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशानुसार नीति आयोग भारत सरकार द्वारा तीन माह का संपूर्णता अभियान चलाया गया। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम से संबंधित 6 संकेतकों को संतृप्त करने हेतु चयनित किया गया। आकांक्षी विकासखण्ड बल्देवगढ़ में 6 संकेतकों की संतृप्ति हेतु विभागीय कार्य योजना बनाई गई, जागरूकता एवं व्यवहारगत परिवर्तन के लिए अभियान चलाया गया। क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से प्रगति पर नजर रखी गई, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण करना एवं लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया गया, पौष्टिक आहार मेलों का आयोजन किया गया तथा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से कृषकों को नियमित रूप से मृदा जांच हेतु प्रोत्साहित किया गया। टीकमगढ़ जिले के आकांक्षी विकासखण्ड बल्देवगढ़ में नीति आयोग भारत सरकार की रिपोर्ट अनुसार सभी 6 संकेतक संतृप्त होने के फलस्वरूप जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और संबंद्ध संवा, बुनियादी ढांचा, पेयजल, स्वच्छता, वित्तीय समावेशों और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में देश के अपेक्षाकृत कम विकसित और दूर-दराज के क्षेत्रों में सामाजिक सेवाओं की संतृप्त करना है। इस अवसर पर एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना बल्देवगढ़ महेश दोहरे, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री महक खत्री राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह भोपाल में उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here