Home डेली न्यूज़ घूरा स्कूल में बाउंड्रीवाल का हुआ भूमिपूजन

घूरा स्कूल में बाउंड्रीवाल का हुआ भूमिपूजन

57
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर। क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घूरा में शिक्षा और सुरक्षा के दृष्टिगत सोमवार को बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई और शिक्षा संबंधी अन्य सुविधाओं का भी आश्वासन दिया गया। विद्यालय परिवार के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं बच्चों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
मौके पर राजनगर विधायक अरविन्द पटैरिया ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य में छत पर भी पठन-पाठन के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। इस दौरान उन्होंने अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की। विधायक श्री पटैरिया ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के मार्ग को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर घूरा के सरपंच सुनील शिवहरे, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, बमीठा के सरपंच सनत मंजू जैन, जिला पंचायत सदस्य पप्पू पाल, टिकरी ब्रिज गोपाल अवस्थी, छोटू महाराज सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here