
वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत में 7 करोड़ के राजस्व की हुई वसूली
छतरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर की अध्यक्षता में शनिवार को वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के तहत संपूर्ण जिले में कुल 34 खंडपीठों का गठन किया गया था, जिनमें प्री लिटिगेशन के 1000 से अधिक मामलों सहित करीब 2 हजार मामलों का निराकरण हुआ और करीब 7 करोड़ का राजस्व वसूला गया। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय के लंबित या मुकदमे के रूप में दाखिल नहीं किए गए मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया गया।









