छतरपुर। जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और ट्राली चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को मुंबई से पकड़ा है। बताया गया है कि वर्ष 2024 में ग्राम पिड़पा निवासी धर्मेंद्र यादव के बाड़े से सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर और ट्राली, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये थी, चोरी हो गई थी। गढ़ीमलहरा पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और कुछ समय बाद चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली। हालांकि, आरोपी रामजी उर्फ राम सिंह ठाकुर पुत्र गोविंद सिंह ठाकुर निवासी ग्राम खिरवा थाना महाराजपुर फरार था। पुलिस ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में उसकी तलाश में दबिश दी। अंतत: सूचना मिली कि आरोपी मुंबई, महाराष्ट्र से महाराजपुर लौट रहा है, जिसमें बाद पुलिस ने रात्रि में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।









