Home डेली न्यूज़ जिला बदर आरोपियों को मिली पुलिस की चेतावनी


जिला बदर आरोपियों को मिली पुलिस की चेतावनी

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए पूर्व में जिला बदर किए गए आरोपियों की सघन निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर पुलिस ने सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पूर्व में जिला बदर किए गए आरोपियों की गतिविधियों की जांच की। इन आरोपियों को थानों में बुलाकर शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और उपद्रव न करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने यह भी जांचा कि वर्तमान में जिला बदर किए गए अपराधी जिले की भौगोलिक सीमा के भीतर तो नहीं हैं। कुछ अपराधी क्षेत्र से बाहर पाए गए, जिनकी जानकारी एकत्र की गई। जिला बदर आरोपियों द्वारा शपथ ली गई कि वे अपराध से दूर रहेंगे और समाज में दहशत नहीं फैलाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या माहौल खराब करने की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here