
।शिलान्यास समारोह का बुंदेलखंडवासियों को साक्षी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर परिवहन व्यवस्था बनाई गई है। लगभग साढ़े 4 हजार यात्री बसों से लोगों को आयोजन स्थल तक लाने और कार्यक्रम के बाद उन्हे वापिस गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। छतरपुर जिले के ग्रामीण अंचलों के लिए जिन बसों को चिन्हित किया गया है, उन्हें मंगलवार की दोपहर जिला पंचायत कार्यालय से संबंधित गांव के लिए रवाना किया गया। उक्त बसें कल ग्रामीणों को लेकर निर्धारित समय पर खजुराहो पहुंचेंगी। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संपूर्ण बुंदेलखंड से लोगों को आयोजन स्थल पर लाने और वापिस ले जाने के लिए 4500 बसों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 2100 बसें सिर्फ छतरपुर जिले के लिए हैं। शेष बसें समूचे बुंदेलखंड के अलग-अलग स्थानों से लोगों को अयोजन स्थल पर लाएंगी।








