Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

43
0
Jeevan Ayurveda

11 डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने पर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश

अस्वच्छता मिलने पर सिविल सर्जन को लगाई फटकार

Ad

ओटी के एसी तत्काल ठीक कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

ड्यूटी रोस्टर नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर सहित डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर नहीं दिखाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी वार्डांे के बाहर बेहतर साफ-सफाई नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा अनुपस्थित मिले डॉक्टरों की एक दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनसीडी कक्ष के बाहर ड्यूटी रोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए।
ओटी रूम के एसी खराब मिलने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए और एसडीएम को निर्देशित किया कि एसी ठीक होने की जानकारी भेजें।
कलेक्टर ने स्वच्छता कर्मियों की जानकारी ली और वर्क ऑर्डर भी चेक किया जिन पर सिविल सर्जन के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। उन्होंने स्वच्छता सुपरवाईजर द्वारा सफाई मशीन नहीं आने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर से सुरक्षाकर्मियों एवं शव वाहन की भी जानकारी ली।

अनुपस्थित मिलने पर डॉक्टरों की एक दिवस की वेतन काटने के निर्देश

कलेक्टर ने डॉ. गीता चौरसिया, डॉ. धमनीया, डॉ. संजय मौर्य, डॉ. सुरभि खरे, डॉ सुकृति जैन, डॉ. साजिद खान, डॉ. उमाशंकर पटेल, डॉ. अरुण दुबे, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. लखन तिवारी, डॉ. किरण अग्रवाल अनुपस्थित पाए जाने पर 1 दिन का वेतन काटने निर्देश दिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here