Home डेली न्यूज़ सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक

सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक

48
0
Jeevan Ayurveda

। नगर के सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्तों का जमावड़ा मरीजों और कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास अस्पताल परिसर की बिल्डिंग में कुत्ते आराम फरमाते नजर आए, जिससे अस्पताल की स्वच्छता और सुरक्षा की बदहाल स्थिति को उजागर हो गई।
अस्पताल आने वाले लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ते, मरीजों के लिए शारीरिक और मानसिक खतरा बने हुए हैं। मरीजों को डर है कि कुत्ते काट सकते हैं या बीमारी फैला सकते हैं, खासकर कमजोर और बीमार मरीजों के लिए यह स्थिति और खतरनाक है। अस्पताल कर्मचारियों को कुत्तों को नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। कुत्तों की मौजूदगी से अस्पताल का वातावरण दूषित हो रहा है और स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here