Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार कार ने बाईक को मारी टक्कर, चालक की मौत

तेज रफ्तार कार ने बाईक को मारी टक्कर, चालक की मौत

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की बाईक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे युवक घायल हो गया। बाद में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजनगर के खटक्याना मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र धर्मदास खटीक अपनी बाइक से सुबह करीब 11 बजे राजनगर से बमीठा जा रहे थे। इसी दौरान खजुराहो में चंदेला तिगड्डा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें खजुराहो अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here