Home डेली न्यूज़ सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह बुंदेला ने 12वीं बार किया रक्तदान

सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह बुंदेला ने 12वीं बार किया रक्तदान

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। समाजसेवा की मिसाल कायम करते हुए मातगुंवा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह बुंदेला ने गुरुवार को जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार महिला के ऑपरेशन के लिए अचानक ओ पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता थी। जैसे ही ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि को स्थिति से अवगत कराया, अरविंद सिंह ने बिना देरी किए जिला अस्पताल पहुँचकर स्वयं रक्तदान किया। उनकी इस पहल से गर्भवती महिला को समय पर ब्लड मिल सका और उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो पाया। यह रक्तदान अरविंद सिंह का 12वां रक्तदान है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here