Home डेली न्यूज़ भैंसासुर मुक्तिधाम में शुरु हुआ गैस शवदाह गृह

भैंसासुर मुक्तिधाम में शुरु हुआ गैस शवदाह गृह

90
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर सागर रोड पर स्थित भैंसासुर मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह शुरू हो गया है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ होगी। नगर पालिका ने हाईकोर्ट के आदेश पर इस सुविधा को शुरू किया है, जो वायु प्रदूषण कम करने में मददगार होगी।
शुक्रवार को सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि सागर रोड स्थित भैंसासुर मुक्तिधाम में गैस शवदाह गृह का निर्माण पूरा हो गया है। इसके लिए आठ गैस सिलेंडर प्राप्त हो चुके हैं, और कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकता है। अभी इस सुविधा के लिए कोई शुल्क तय नहीं किया गया है, लेकिन भविष्य में समिति इस पर निर्णय ले सकती है। सुविधा के सुचारू संचालन के लिए एक प्रशिक्षित कर्मचारी और एक चौकीदार की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इलेक्ट्रिक या गैस आधारित शवदाह गृह बनाने के आदेश दिए थे। इसके पालन में छतरपुर नगर पालिका ने यह कदम उठाया। यह गैस शवदाह गृह पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने और वायु प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here