Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में गोंड बब्बा का चबूतरा और उसके पास मिला युवक का...

टीकमगढ़ में गोंड बब्बा का चबूतरा और उसके पास मिला युवक का लहू-लुहान शव-शव के पास मिला सिंदूर-फूल और पूजा का समान, नरवली की आशंका धारदार हथियार से गला काट की युवक की निर्मम हत्या, फैली दहशत

193
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। जिलान्तर्गत चंदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में स्थित गौढ़ बब्बा का चबूतरा और उसके पास ही पड़ा मिला युवक का शव एक ओर जहां नरवली की ओर इशारा कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर हत्यारोपियों के शातिर दिमाग की उपज भी माना जा रहा है। हो सकता है कि पुलिस को चकमा देने के लिए इस वारदात को नरवली का जामा पहनाया गया हो। मामला जो भी हो, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं अन्य वरिष्इ अधिकारियों के आश्वासन से इतना तो तय माना जा रहा है कि हत्यारोपी ज्यादा दिन तक बाहर नहीं रहने वाले। एसपी श्री मंडलोई ने भी मामले का जल्दी ही पटाक्षेप होने की ओर इशारा किया है। हालात जो भी हों, फिलहाल तो विजयपुर दहशत की चपेट में बना हुआ है और मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया गया है कि विजयपुर ग्राम एक युवक की गला काटकर निर्मम हत्या के बाद से चारों ओर सनसनी फैली हुई है। युवक की लाश के पास से पुलिस को पूजा का सामान मिला। ये सामान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। परिजनों ने भी तांत्रिक क्रिया कर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में गौण बाबा का एक चबूतरा मौजूद है, जहां पास ही रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद से लोगों में दहशत फैली हुई है। युवक के गले को काट कर शव से कुछ मीटर दूर गौण बाबा के चबूतरे पर चढ़ाया गया था, जिससे नरवली कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घटना स्थल पर शराब व पानी की बोतल के साथ पूजा का सामान मिला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। यहां बता दें कि गोले कुशवाहा जो लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त था, जिसकी मौत रविवार रात हो जाने के बाद मृतक गांव में सूचना करने के लिए गया हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों को सुबह खेत में स्थित गौण बाबा के चबूतरे के पास युवक का सिर धड़ से अलग दिखाई दिया। और परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटना पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को बरामद करते हुए साक्ष्य जमा किए। युवक के सिर को धारदार हथियार के प्रहार से धड़ से अलग किया गया था। पास ही शराब की बोतल, पूजा की सामग्री आदि भी शव के पास से ही मिली। मृतक के भाई का आरोप है कि अज्ञात आरोपित ने तांत्रिक विद्या के लिए भाई की नरबलि के लिए हत्या की है। मृतक अखलेश कुशवाहा सहित परिवार में दो अन्य भाई भी हैं। सबसे बड़ा होने से पारिवारिक जिम्मेदारी मृतक पर थी। वहीं दूसरा भाई भान सिंह एवं दो वर्षीय छोटा भाई राम सिंह है। यह सभी पिता के साथ खेती एवं मजदूरी का काम करते थे। जिससे पारिवार की उदर पूर्ति होती थी। पिता के कुछ माह पूर्व कैंसर से पीडि़त हो जाने से मृतक ज्यादा नशा करने लगा था।
नरवलि या कुछ और…
पुलिस को घटना स्थल पर ही जहां पूजा सामग्री मिली है, तो वहीं दूसरी ओर शराब की बोतल, पानी की बोतल, पास लगे नीम के पेड़ के पास नमकीन चढ़ा हुआ पाया गया है। इतना ही नहंी इस घटना के दौरान यहां नींबू, नमकीन एवं नारियल के कुछ टुकड़े मिले है। जिनको एकत्र किया गया है। वहीं मृतक की जेब से चिलम, गांजा निकला है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को नशा देने के बाद उसकी हत्या की गई या फि र हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव के पास ही शराब पी। हालांकि इसमें आशंका यह भी है कि हो सकता है कि मृतक सहित सभी मौजूद लोगों ने पार्टी की और इस दौरान किसी बात पर कहासुनी होने पर हत्या की गई। इस घटना को नरबलि की ओर मोढ़ा तो नहीं जा रहा है। पुलिस को आरोपियों द्वारा कहीं चकमा तो नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में कई पैंच नजर आ रहे हैं, जो जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। जिले में पुलिस की बढ़ती उदासीनता और लापरवाही भी इस दौरान चर्चा का विषय बना रहा।
परिवार में पसरा मातम, गांव में दहशत
अपराध का पर्याय बनता जा रहा चंदेरा क्षेत्र इन दिनों कई कारणों से च चर्चाओं में बना हुआ है। लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। इस इलाके में अपराध जगत की बढ़ती सक्रियता और तस्करी जैसे मामलों के कारण भी दहशत का माहौल बना हुआ है। बजरी मुरम का परिवहन और सांठगांठ ने भी आम नागरिकों की नाराजगी को बढ़ाने का काम किया है। थाना चंदेरा सीमावर्ती थाना होने से यहां असमाजिक तत्वों का कुछ ज्यादा ही बोलबाला बना हुआ है। हालांकि पुलिस अधीक्षक के मौके पर पहुूंचने और मामले की बारीकी से जांच पड़ताल किए जाने से अब लोगों में उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। मृतक के पिता गोले कुशवाहा सहित उनके परिजनों में उसका शव मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। गांव के लोग उसके घर पहुंचे। इधर, गांव के लोग एक ही घर के दो लोगों की मौत पर भी चर्चा करते नजर आए। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। इधर, पुलिस गांव में भी तहकीकात कर रही है।
हत्यारोपी को जल्दी ही किया जाएगा गिरफ्तार-एसपी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का कहना है कि हर एंगिल से पुलिस जांच करने में जुटी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मृतक के भाई द्वारा दी गई जानकारी के आधा पर फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। अज्ञात आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है। अन्य थानों से भी पुलिस को सर्तक कर दिया गया है। शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। बताया गया है कि एसपी श्री मंडलोई ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कर्मचारियों को निर्देश दिए। घटना को लेकर शाम पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, एसडीओपी अभिषेक गौतम मुआयना करने पहुंचे, जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस महकमें से मामले की जानकारी ली और परिजनों से चर्चा करते हुए शीघ्र ही मामले में जुड़े आरोपियों को पकडक़र उनके किए की सजा दिलाने की बात कही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here