Home मध्य प्रदेश पिता-पुत्र ने निशानेबाजी में मैडिल जीतकर किया गौरवान्वित

पिता-पुत्र ने निशानेबाजी में मैडिल जीतकर किया गौरवान्वित

123
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 2 से 8 जुलाई तक इन्दौर के महू में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में छतरपुर के पिता-पुत्र ने मैडिल जीतकर शहर को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही महिला वर्ग में छतरपुर की रचना सिंह ने भी मैडिल जीता है।
बताया गया है कि प्रतियोगिता के अंतर्गत राइफल निशानेबाजी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसके सीनियर वर्ग में छतरपुर के हाशिम चौधरी को गोल्ड तथा रचना सिंह को सिल्वर मैडिल मिला है। वहीं जूनियर वर्ग में हाशिम चौधरी के पुत्र अब्दुल अहद चौधरी को ब्रोंज मैडिल मिला है। यह पहला मौका था जब किसी एक प्रतियोगिता में पिता और पुत्र दोनों को मैडिल मिले हों। उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों खिलाड़ी छतरपुर के आदिल सिद्दीकी के छतरपुर राइफल क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हाशिम चौधरी इससे पहले भी कई अन्य प्रतियोगिताओं में सटीक निशाना लगाकर मैडिल और खिताब जीत चुके हैं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here