Home डेली न्यूज़ टिकरी में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

टिकरी में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

51
0
Jeevan Ayurveda


खजुराहो। टिकरी पंचायत में पूर्व विधायक जेपी निगम व उनकी माता रानी देवी निगम की स्मृति में उनकी पुत्रियों श्रीमती मृदुला, सुश्री रेणुका एवं श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव द्वारा एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ जिसमें बीपी, शुगर, नेत्र, पेट से संबंधित बीमारियां एवं अन्य बीमारियों की जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
ग्राम पंचायत टिकरी के सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी व भाजपा नेता बृज गोपाल अवस्थी ने बताया की ग्राम पंचायत टिकरी में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से गांव के अलावा आसपास के विभिन्न ग्रामों से लोगों ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा यहां पर आए हुए सभी मरीजों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
स्वास्थ शिविर में प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ अंकुर खरे, विवेक चौरसिया, डॉ स्वेता गर्ग व उनकी टीम के अलावा खजुराहो व राजनगर स्वास्थ केंद्र से स्वास्थ कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार हरि अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, निर्मला गुड्डी अग्रवाल बद्री प्रसाद अवस्थी, पंचायत सचिव रोहित द्विवेदी, राकेश बाजपेई, प्रदीप दुबे अभिषेक दुबे दीपक तिवारी ओमकार अवस्थी, संतोष अग्रवाल, सुधीर खरे, नीरज तिवारी एवं जितेंद्र दुबे सहित आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हल्के भैया धमना, देवेंद्र अग्रवाल, केके खरे, अशोक मिश्रा रजिस्ट्री लेखक, अनूप सिंह ललोनी, बद्री अवस्थी सहित अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here