Home डेली न्यूज़ उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समेन की लापरवाही से गरीबों को नहीं...

उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समेन की लापरवाही से गरीबों को नहीं मिल रहा राशन

98
0
Jeevan Ayurveda


चंदला। सेवा सहकारी समिति माधवपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रावपुर में संचालित उचित मूल्य की दुकान में अनियमितता के चलते गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के सेल्समेन शिव कुमार पटेल पिछले चार महीने से बीपीएल कार्डधारकों को राशन नहीं दे रहे हैं।
दुमखेड़ा गांव निवासी मुन्ना यादव और ज्ञानी यादव ने बताया कि वे बीपीएल कार्डधारी हैं और हर माह 35 किलो राशन के हकदार हैं, लेकिन बीते चार माह से उन्हें एक दाना भी राशन नहीं मिला। मुन्ना यादव द्वारा संचालित सिद्ध बाबा स्व-सहायता समूह को भी राशन नहीं मिला है। उन्होंने 181 पर शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सेल्समेन घर-घर जाकर लोगों से फिंगरप्रिंट लगवा लेते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि राशन जल्द मिलेगा, लेकिन वितरण नहीं होता। अब तो सेल्समेन फोन भी नहीं उठा रहा और दुकान भी बंद रखता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here