
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वेदांशी नायक ने 10वीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है साथ ही स्कूल एवं परिवार का मान बढ़ाया। वेदांशी के पिता वेद प्रकाश नायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पनौठा, और मां गीता नायक शासकीय प्राथमिक शाला, बगौता में शिक्षक हैं। प्राचार्य, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने वेदांशी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।








