Home डेली न्यूज़ अधूरा नाला बना हादसों का कारण, पन्ना रोड पर आवागमन बाधित

अधूरा नाला बना हादसों का कारण, पन्ना रोड पर आवागमन बाधित

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पन्ना रोड स्थित बजरंग नगर में हनुमान मंदिर के सामने नाले की खुदाई का कार्य एक सप्ताह से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के कारण जगह-जगह मलबा फैला हुआ है और सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया है, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा एक दिन खुदाई की गई थी, लेकिन उसके बाद से कार्य बंद पड़ा है। नाले की स्थिति जस की तस बनी हुई है और किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण लोगों को जान-माल के खतरे का डर बना हुआ है।
स्थानीय व्यापारी मुकेश जैन ने बताया, करीब एक सप्ताह से नाला खुदा पड़ा है लेकिन काम दोबारा शुरू नहीं हुआ। इससे व्यापार भी चौपट हो रहा है। पहले आश्वासन मिला था कि दो दिन में काम पूरा होगा, लेकिन अब तक नाले की खुदाई भी पूरी नहीं की गई है।
नाले के अधूरे कार्य की वजह से न सिर्फ क्षेत्रीय व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को भी आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्य को दोबारा शुरू कर नाले का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here