Home डेली न्यूज़ साले की बारात में जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत

साले की बारात में जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत

84
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर चौरसिया ढाबा के पास शनिवार रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ढाबा संचालक की सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल ले गई, जहां रविवार को अस्पताल चौकी ने पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश पुत्र प्रमोद रैकवार उम्र 28 वर्ष, मूल रूप से खजुराहो के वार्ड 5 का रहने वाला था और पिछले दो माह से मजदूरी के लिए छतरपुर के सटई रोड पर किराए के मकान में पत्नी और दो माह की बेटी के साथ रह रहा था। शनिवार की रात अखिलेश अपनी बाइक से सिमरिया निवासी साले रामकिशोर की बारात में शामिल होने पुरमऊ जा रहा था तभी चौरसिया ढाबा के पास ट्रक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here