Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में अवैध कट्टा, पिस्टल और चार कारतूस सहित तीन आरोपियों को...

टीकमगढ़ में अवैध कट्टा, पिस्टल और चार कारतूस सहित तीन आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार थाना देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बेंचने का मामला उजागर

266
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार की पोस्ट करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में देहात पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र अहिरवार की निशानदेही पर 03 आरोपियों से अवैध हथियार जप्त किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमों को गठित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने मेें सफलता हासिल करते हुए आरोपियों को भी गिर$फतार किया है। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा इस तरह के मामलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना देहात पुलिस द्वारा 12 मई 2025 को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट करने वाले आरोपी जितेन्द्र अहिरवार निवासी ग्राम मजना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त किया गया था, उक्त अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में आरोपी से सख्ती से पूँछताँछ की गई, जिसकी निशानदेही पर अवैध हथियार विक्रय करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगण अवधेश पिता हर प्रसाद अहिरवार उम्र 19 साल निवासी माँची थाना जतारा के कब्जे से 315 बोर का कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस, आरोपी अभिषेक उर्फ अभी पिता शोभित चाबरिया उम्र 25 साल निवासी जतारा के कब्जे से 32 बोर पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस, आरोपी प्रहलाद पिता रामस्वरूप बाल्मीकि उम्र 32 साल निवासी कंजना थाना बमहोरी कलाँ के कब्जे से 01 बारह बोर का कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस जब्त कर उक्त सभी आरोपियों को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से थाना क्षेत्र जतारा से गिरफ्तार किया गया । बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियारों के स्रोतों के संबंध में पूछतांछ की जा रही है एवं संदिग्ध स्थानों पर तलाशी, दबिश की कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार हुए यह आरोपी –
पुलिस ने अवैध हथियार सहित जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अवधेश पिता हर प्रसाद अहिरवार उम्र 19 साल निवासी माँची थाना जतारा को माँची तिगैला से गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इसी प्रकार आरोपी अभिषेक उर्फ अभी पिता शोभित चाबरिया उम्र 25 साल निवासी जतारा को खरगूपुरा तिगैला से गिरफ्तार कर 32 बोर की पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। बताया गया है कि एक अन्य आरोपी प्रहलाद पिता रामस्वरूप बाल्मिक उम्र 32 साल निवासी कंजना थाना बम्होरी कलाँ को खरगूपुरा तिगैला से गिरफ्तार कर उसके पास से एक बारह बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
दो कट्टा और एक पिस्टल जप्त-
पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से दो अवैध कट्टा एवं एक पिस्टल जप्त की है। इसके साथ ही तीनों आरोपियों के पास से कुल चार कारतूस भी बरामद किए गए है। बताया गया है कि दो 315 बोर के कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस एवं एक 32 बोर की पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना बम्हौरी इलाके में अवैध कट्टा बेंचे जाने वाले इन आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने से अब इस इलाके में अवैध हथियारों की बिक्री पर लगाम लग सकेगी।
थाना देहात पुलिस की सक्रियता-

अवैध हथियार बरामद करने एवं अवैध हथियार बेंचने व खरीदने वालों की गिरफ्तारी के बाद से इस इलाके में होने वाले अपराधों की कमीं आना लाजमी है। बताया गया है कि उक्त कार्यवाही में निरीक्षक चन्द्रजीत यादव थाना प्रभारी देहात, उप निरीक्षक मयंक नगायच (साइबर सेल),सउनि सीताराम यादव, प्रधान आरक्षक सतीष शर्मा, प्रधान आरक्षक रहमान खान (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक सुनील राय, मनोज अहिरवार, विकास मिश्रा, अरविन्द निरंजन, आरक्षक अरवाज अली, आरक्षक राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here