
छतरपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए छतरपुर के हड़ताल पर चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार शाम एक विशेष शोक रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सीएमएचओ ऑफिस से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्रित हुए। वहां से रैली निकालकर वे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के पास स्थित कारगिल चौक पहुँचे। कारगिल चौक पर सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।








