Home डेली न्यूज़ कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

54
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बुधवार को शहर के कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यह घटना कोर्ट में मौजूद पुलिस के सामने हुई, जिसके बाद पुलिस ने भी झगड़ रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में चल रहे किसी प्रकरण को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस के सामने ही मारपीट जारी रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और झगड़ रहे लोगों को समझाइश दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here