छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत वनपुरा में जुए को लेकर विवाद के बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांव के सरपंच राजू राजा सहित अन्य लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। पीडि़त बुजुर्ग महिला का कहना है कि जुए को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके घर में घुसकर उन्हें धमकाया गया। उन्होंने इस संबंध में ओरछा रोड थाने में शिकायत की है। वहीं, बुजुर्ग केसर सिंह ने आरोप लगाया कि विवाद के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन संबंधी विवाद भी कारण हो सकता है। पीडि़त परिवार का कहना है कि वे पिछले दो दिनों से शिकायत के सिलसिले में थाने के चक्कर लगा रहे हैं। मामले को लेकर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।










