
बकस्वाहा। शासकीय महाविद्यालय बक्सवाहा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा ग्राम जुझारपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से ग्राम जुझारपुरा में साफ सफाई की गई। शिविर में प्रमुख गतिविधि के रूप में गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को नशा छोडऩे और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी।सात दिवसीय शिविर का सफल समापनयह विशेष शिविर 18 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसका समापन समारोह आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह और डॉ. श्रद्धा राठौर ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा सामवेदी के मार्गदर्शन में शिविर का सफल आयोजन किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, जिला पंचायत सदस्य डॉ. करन सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल सोनी, समाजसेवी पत्रकार एडवोकेट मनीष जैन, जनपद सदस्य डॉ. गोपाल लोधी, पार्षद हरिराम पटेल, युवा नेता बलभद्र राय, कमल सोनी, महेन्द्र बबुआ, प्रियांशु रावत और प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार श्री भरत पाण्डे विशेष रूप से उपस्थित रहे।वन विभाग से एसडीओ श्री रामकुमार, रेंजर श्री लव प्रताप सिंह, नगर निरीक्षक श्री मार्को साब, श्री देवी सिंह राजपूत जी शिक्षक और जनपद एपीओ श्री पवन अहिरवार ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाण-पत्र वितरणकार्यक्रम का संचालन राजबहादुर सिंह ठाकुर ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन एनएसएस पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने और आभार ज्ञापन महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रद्धा राठौर ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिविर में शामिल सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।शिविर में विशेष सहयोगमहाविद्यालय परिवार से डॉ. शिवम शुक्ला, डॉ. मुकेश कुमार पटेल, श्री अंकुश जैन, डॉ. योगेंद्र नाथ चौरयाल, नृपत सिंह बाबू जी, मुकेश बिल्थरे, फईम उद्दीन, शैलेन्द्र सिंह, अशोक यादव, और अमन वाल्मीक ने विशेष सहयोग प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य सामाजिक चेतना, स्वच्छता, और नशा मुक्ति का संदेश देना था, जिसे छात्रों ने सफलतापूर्वक ग्रामीणों तक पहुंचाया।








