Home डेली न्यूज़ नए शिक्षण सत्र से खजुराहो में शुरू होगा केन्द्रीय विद्यालय

नए शिक्षण सत्र से खजुराहो में शुरू होगा केन्द्रीय विद्यालय

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में नए शिक्षा सत्र से केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया के विशेष प्रयास से खजुराहो को यह सौगात मिली है। यूथ हॉस्टल के भवन में कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। बुधवार को जबलपुर से आए डिप्टी कमिश्नर एवं विद्यालय प्राचार्य के साथ-साथ विधायक अरविंद पटैरिया ने इस भवन का निरीक्षण किया। भवन विद्यालय संचालन के लिए लगभग तैयार हो गया है।  
जानकारी के मुताबिक खजुराहो को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है लेकिन अभी भवन तैयार नहीं हो सका। इसी शिक्षण सत्र से केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू की जानी हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले किसी न किसी भवन में विद्यालय के संचालन की व्यवस्था आवश्यक है। खजुराहो स्थित यूथ हॉस्टल का भवन इसके लिए चिन्हित किया गया और कक्षाएं संचालित करने के लिए इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। यूथ हॉस्टल में चल रही तैयारी की जानकारी लेने जबलपुर से डिप्टी कमिश्नर डीगराज मीणा खजुराहो पहुंचे। उन्होंने पूरे भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया और विद्यालय प्राचार्य मनीष रूसिया भी उपस्थित रहे। इसी सत्र से कक्षाएं प्रारंभ किए जाने को लेकर भवन की फाइनल रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। प्रयास यह है कि खजुराहो एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here