Home डेली न्यूज़ चार साल की मासूम के लिए युवक ने किया रक्तदान

चार साल की मासूम के लिए युवक ने किया रक्तदान

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कन्याओं के लिए भोज और पूजन तो सभी करते है, पर कन्या के लिए जब रक्त की आवश्यकता होती है ,तब कोई माँ का भक्त ही आगे आकर रक्तदान करता है। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती चार साल की कन्या जिसका रेयर ब्लड ग्रुप था उसके परिजन बेहद परेशान थे जो कि ब्लड न मिलने के कारण बाहर रिफर हो रहे थे। जानकारी मिलते ही सेवा दल के आग्रह पर टाटा मोटर्स की छतरपुर इकाई के देवेंद्र सिंह परमार ने बगैर देर किए ब्लड बैंक आकर उस नन्ही कन्या के लिए अपना रेयर रक्तदान किया। इन्होंने बताया कि नवरात्रि में किसी कन्या के लिए रक्तदान करना सच्ची माँ की आराधना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here