Home डेली न्यूज़ खेल मैदान का पूर्व मंत्री ने किया भूमिपूजन, पौने दो करोड़ से...

खेल मैदान का पूर्व मंत्री ने किया भूमिपूजन, पौने दो करोड़ से होगा निर्माण

30
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने विधायक कामाख्या प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ 77 लाख रुपए से बनने वाले खेल परिसर के लिए भूमि पूजन का शिलान्यास किया है।खेल परिसर निर्माण के लिए यह राशि विधायकनिधि से दी गई है। आधुनिक सुविधाओं वाले खेल परिसर का निर्माण करने के लिए लंबे समय से यहां के खिलाड़ी व आमजन द्वारा मांग की जा रही थी। कार्यक्रम में नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, नगर परिषद हरपालपुर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य जीके सक्सेना ने जताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभी पार्षद, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here