Home डेली न्यूज़ चौरसिया समाज का के जिलाध्यक्ष और महिला कार्यकारिणी ने ली पद की...

चौरसिया समाज का के जिलाध्यक्ष और महिला कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ

46
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। रविवार की शाम शहर के एक विवाहघर में चौरसिया समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। गणेश वंदना और चौरासी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेश चौरसिया महाकौशल चौरसिया संघ के जबलपुर के अध्यक्ष मध्यप्रदेश बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर दमोह निकेत चौरसिया, तहसीलदार भोपाल दिलीप चौरसिया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने गुलाल तथा पुष्प वर्षाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं। चौरसिया समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश चौरसिया (काजू) ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें लगभग 130 पदाधिकारी शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री कृष्ण के भजनों पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भोपाल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ आईडी चौरसिया, मानिक चौरसिया, ज्योति चौरसिया नपाध्यक्ष छतरपुर, वीरेंद्र चौरसिया, सचिन चौरसिया सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here