छतरपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस अवसर पर मानवाधिकार प्रशासनिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा मानव अधिकारों के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिये एक विशाल वाहन रैली निकली गयी। रैली को सचिब विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु प्रसाद सोलंकी एवं नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को गुणवत्ता युक्त दैनिक आवश्यकताओं के प्रति सचेत एवं जागरूक करना था। शहर के विभिन्न स्थानो पर रैली में शामिल राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके किया गया।आयोजक प्रकाश जैन एवं पंकज कुमार जैन ने बताया कि आज का आयोजन लोगो को संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता लाना था। संस्थान के माध्यम से छतरपुर इकाई आने वाले समय मे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को इन अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी।रैली के उपरांत मानवाधिकार प्रशासनिक संस्थान द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस सोनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सोनी, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय, राष्ट्रीय प्रमुख युवा मोर्चा अविरल सोनी, जनसंपर्क अधिकारी हरिहर प्रसाद, प्रदेश प्रभारी अजय कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मो. इस्लाउद्दीन सौदागर, बैजनाथ कुशवाहा उपस्थित रहे।इस अवसर पर गांधी आश्रम में निवासरत सत्यसोधन आश्रम के वच्चो को गर्म कपड़ों की किट का वितरण एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस सोनी ने कहा कि सबसे पहले हमे स्वयं अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना होंगा उन्हें पहचानना होंगा एवं उन्हें हासिल करने का प्रयास करना होगा।इस अवसर पर लोकगायिका सुश्री कविता शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शंकरलाल सोनी, विपिन अवस्थी प्रमुख, बबलू शर्मा, कवि अवनीन्द्र खरे, दिल्लाराम आर पी कुरील, आनन्द शर्मा के एन सोमन, श्रीमती नीलम पाडेय, मरजीना बानो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित।










