Home डेली न्यूज़ पारिवारिक कलह के बाद महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

पारिवारिक कलह के बाद महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

148
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भदेसर में पारिवारिक कलह के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि भदेसर निवासी मनोज रैकवार की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी का किसी बात को लेकर बीती रात परिवार से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने रात करीब 1 बजे अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब पिंकी की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे तत्काल छतरपुर के एक निजी अस्पताल लेकर जाए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। रविवार की सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिंकी की भाभी रानी रैकवार ने बताया कि 7 साल पहले उसका विवाह हुआ था और उसके दो बच्चे भी हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here